Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी ने जीप से किया काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे। तेजपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को काजीरंगा में रात्रि विश्राम करने के बाद अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लिया। वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों में खासी उत्साह देखी जा रही है। तैयारियां जोरों पर जारी हैं। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान का नागरिक संशोधन कानून यानि ‘का’ का विरोध करने का फैसला किया है। कइ संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वे शनिवार को को ईटानगर आएंगे और 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी सुरंग (सेला पास) देश को समर्पित करेंगे। यह डबल लेन वाली यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है।

Popular Articles