Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी ने किया लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लिया। काजीरंगा से वह अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए और वहां सेला टनल का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी वापस जोरहाट लौटे और यहां लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण किया।  राम वनजी सुतार द्वारा निर्मित प्रतिमा की ऊंचाई 84 फीट है। प्रतिमा को 41 फीट के पेडेस्टल पर स्थापित किया गया है, जिससे संरचना 125 फीट ऊंची हो गई। इस प्रतिमा की नींव 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रखी थी। बता दें कि लाचित बोरफुकन अहोम साम्राज्य के एक महान सेनापति थे। उन्हें 1671 की सरायघाट की लड़ाई में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने राजा रामसिंह-प्रथम के नेतृत्व में शक्तिशाली मुगल सेना द्वारा असम को वापस लेने के प्रयास को विफल कर दिया था।

Popular Articles