Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीती 18 सीटें

पाल के सत्तारूढ़ गठबंधन ने गुरुवार को नेशनल असेंबली की 19 रिक्त सीटों में से 18 पर जीत हासिल की। मुख्य विपक्ष चुनाव में महज एक सीट ही हासिल कर सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 59 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 20 सांसदों का कार्यकाल आगामी तीन मार्च को समाप्त हो रहा है। मुख्य विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी) ने कोशी प्रांत में एकमात्र सीट हासिल की और सत्तारूढ़ गठबंधन ने अन्य सभी छह प्रांतों को अपने नाम कर लिया। नेशनल असेंबली के चुनाव परिणाम के बाद सीपीएन-माओवादी सेंटर 59 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 18 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। नेपाल के संविधान के प्रविधान के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष में एक तिहाई सीटें खाली रहती हैं और नेशनल असेंबली की 19 सीटें चुनाव के माध्यम से भरी जाती हैं। एक सदस्य को कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है।

Popular Articles