Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम की कार्रवाई, दो वार्डों से 15 बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा

हल्द्वानी। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया। निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 एवं वार्ड संख्या 04 में विशेष अभियान के तहत बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 15 बंदरों को सुरक्षित रूप से पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बंदरों के उत्पात की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। निगम ने कहा कि जनहित को देखते हुए आगामी दिनों में भी ऐसे क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा, जहां बंदरों की समस्या अधिक है।

Popular Articles