Top 5 This Week

Related Posts

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

बैंकॉक। थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फुकेट में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की कई इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:17 बजे लगी। जिस इमारत में आग लगी, वहां वाहनों को किराये पर देने का कारोबार किया जाता था। आग की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 16 लोगों में 15 थाई नागरिक और एक म्यांमार का नागरिक शामिल है। राहत की बात यह रही कि मृतकों और घायलों में कोई भी विदेशी पर्यटक शामिल नहीं है।

यह इमारत फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित पातोंग बीच के नजदीक एक कस्बे में है। पातोंग फुकेट के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती गई।

फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान और आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Popular Articles