Top 5 This Week

Related Posts

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक गिरफ्तार किया,तमंचा,कारतूस बरामद, सलाखों के पीछे पहुंचा

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक एसआई कीर्ति के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, किशोर कुमार आदि पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त पर निकले। पुलिस

सिडकुल रोड में निर्माणाधीन कालोनी से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस नजदीक पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विमल गुप्ता पुत्र स्व. नन्द किशोर गुप्ता निवासी मकान नंबर सी 37 गली नंबर 3 मेन शर्मा मार्केट बदरपुर बॉर्डर थानापुल प्रहलादपुर दक्षिण पूर्व दिल्ली हाल निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी तीन पानी डैम कोतवाली ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस ने उसके तलाशी लेने पर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया।

एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि विवेचना एसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है। बता दें कि जनपद में संदिग्धों, वारंटियों,वांछितों की गिरफ्तारी को पुलिस का अभियान चल रहा है।

Popular Articles