Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही हफ्तों में अमेरिकी के राष्ट्रपति पद संभालने वाले है, जिससे पहले अमेरिका और रूस के रिश्चते को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है कि क्या ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के रिश्ते में बदलाव होंगे। इसी बीच इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि उनके देश ने अमेरिका से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा कभी नहीं छोड़ी। बता दें कि इससे पहले जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने वाले ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से जंग खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि ट्रंप शांति कायम करने के लिए यूक्रेन को रूस की शर्तें मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि रूस अन्य पश्चिमी देशों के साथ भी रिश्ते सामान्य करने के लिए तैयार है, लेकिन इन प्रयासों में रूसी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, वे इच्छा करें तो सबकुछ करना संभव है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबकुछ बदल जाता है और सिर्फ हित ही अपरिवर्तनीय रह जाता है। रूस व उसके लोगों का हित। इसके साथ ही पुतिन ने उदाहरण देते हुए कहा कि 19वीं और 20वीं सदी में रूस को कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे रूस ने अपनी स्थिति मजबूत की और काला सागर में अपने अधिकार वापस प्राप्त किए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ इतिहासकारों ने क्रीमिया युद्ध को विश्व युद्ध शून्य के रूप में वर्णित किया था, क्योंकि उस समय रूस के खिलाफ यूरोपीय शक्तियां एकजुट थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति बदलने के साथ अब वही देश जो पहले रूस के खिलाफ थे, अब रूस के सहयोगी बन गए हैं।

Popular Articles