Top 5 This Week

Related Posts

क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी का जी एन जी एकेडमी में हुआ भव्य स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय अंडर- 19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी श्रीलंका दौरे से अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का दिल जीतने वाले रविवार को जी एन जी क्रिकेट एकेडमी कमलवागांजा हल्द्वानी में पहुँचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जी एन जी क्रिकेट एरिना और जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा उनके सम्मान में जी एन जी मैदान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया,जी एन जी क्रिकेट एकेडमी के युवा क्रिकेटर भी अपने साथी के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे।

लक्ष्य ने भी अपने  श्रीलंका दौरे के पल युवा साथियों के साथ साझा किए, लक्ष्य का सभी ने पहले फूलमालाओं और बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया।

लक्ष्य के सम्मान में केक काटकर जश्न मनाया,उसके उपरांत क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर दो मिनट का शोक रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा,सीएयू के सदस्य राहुल पवार, लक्ष्य के माता पिता लक्ष्मी -राजेश रायचंदानी,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपने,अमित कांडपाल,लीला कांडपाल,नरेंद्र अधिकारी,आनंद बिष्ट,कोच अभिषेक कुमार,रावत,मनोज भट्ट,संजय चौधरी, दिलीप रावत मनोज पंत,नितिन मौर्य,प्रदीप यादव, पंकज गुरुरानी,मनोज कुमार ,देव रायचंदानी सहित एकेडमी के सैकड़ों युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।ज्ञात रहे लक्ष्य ने श्रीलंका दौरे में 2 वनडे मैच में 2 अर्धशतक जबकि टैस्ट मैच में पहले मैच में दोहरा शतक जबकि दूसरे मैच में शतक लगाकर अपने दौरे को यादगार बनाया।

में हुआ भव्य स्वागत

Popular Articles