Top 5 This Week

Related Posts

केलाखेड़ा पुलिस का 36 घंटे में लूट की घटना का खुलासा,शातिर गिरफ्तार,माल भी शत-प्रतिशत बरामद

घटना का खुलासा होने पर पुलिस टीम को लोगों ने सम्मानित किया,एसपी काशीपुर ने खुलासा किया

केलाखेड़ा। केलाखेड़ा पुलिस ने एक लूट की घटना का 36 घंटे में लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। खुलासा होने पर केलाखेड़ा के लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए सम्मानित किया है।

रविवार को एसपी काशीपुर ने खुलासा करते हुए बताया कि 17 जुलाई 2026 को थाना केलाखेड़ा पुलिस को डायल 112 पर कालर नरेश कुमार निवासी मजरा रहमतुल्ला, केलाखेड़ा ने सूचना दी कि उसकी माता घर से वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान किसी ने उनकी माता के कान से बाली छीनी और उन्हें खेत में फेंककर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री के नेतृत्व में एसआई ललित चौधरी, एसआई मनोज जलाल समेत डायल 112 के कर्मी तत्काल घटनास्थल मजरा रहमतुल्ला से चन्दनपुरा जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

एसपी काशीपुर ने बताया कि सीओ बाजपुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी ली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए रूपरेखा तैयार कर पुलिस टीम को अलग-अलग टास्क दिए गए।

उन्होंने बताया कि निशान सिंह पुत्र रांझा राम निवासी ग्राम मजरा रहमतुल्ला, केलाखेड़ा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना एसआई हरीश महर को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा 40 संदिग्धों को चिन्हित किया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोर नदी पुल के पास एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामस्वरुप पुत्र रामदीन निवासी चन्दनपुरा, डाम वाली गली, थाना केलाखेड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, 380 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद कुंडल महिला से लूटे गए थे।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

प्रथम टीम: एएसआई हेम चन्द्र, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह विष्ट, उमेश शाह।

द्वितीय टीम: एसआई मनोज जलाल, एसआई ललित चौधरी, सचिन कुमार, चन्द्र शेखर कम्बोज।

तृतीय टीम: एसआई हरीश महर, एएसआई मोहित कुमार, एएसआई मुकेश चन्द्र, नगेन्द्र राठी।

इस दौरान थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री, चौकी प्रभारी बैरियादौलत एसआई मनोज जलाल, एसआई हरीश महर, एसआई ललित चौधरी, एएसआई मोहित कुमार, एएसआई हेम चन्द्र, एएसआई मुकेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह बिष्ट, उमेश शाह, सचिन कुमार, चन्द्र शेखर कम्बोज तथा नगेन्द्र राठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Popular Articles