Friday, May 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

केंद्र सरकार ने एमपॉक्स को लेकर राज्यों को जारी की एडवाइजरी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने एमपॉक्स से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किए जाने के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया है। बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में एक संदिग्ध मरीज मिला है, जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हो गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को संदिग्ध एमपॉक्स मरीजों की जांच करने, संक्रमण की पुष्टि होने पर आइसोलेट करने और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए संपर्क का पता लगाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में उनसे लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाने से बचने को कहा। उन्होंने कहा, मौजूदा प्रकोप में भारत में एमपॉक्स का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संदिग्ध मामलों में से किसी भी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में एमपॉक्स के संदिग्ध मरीज को लेकर जानकारी भी साझा की है।उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने, अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान करने और ऐसी सुविधाओं में आवश्यक रसद और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत निगरानी इकाइयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी प्रमुख हितधारकों के उन्मुखीकरण का भी आह्वान किया।

Popular Articles