Monday, June 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तरंचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन उत्तराखंड का अधिवेशन आयोजित

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से समवर्गीय कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो को समय पर पूर्ण करने व संगठनों के पदाधिकारियो ने पुरानी पेंशन अनुबन्ध करने की मांग

रुद्रपुर। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर का द्वि वार्षिक अधिवेशन एएन झा इंटर कालेज में आयोजित हुआ। अधिवेशन का उदघाटन मुख्य अतिथियों ने किया। इस दौरान अधिवेशन में संगठन की मजबूती के साथ ही कर्मियों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। इसके साथ ही कर्मचारी नेताओं ने ने कहा कि सरकार से समवर्गीय कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो को यथा समय पर पूर्ण किया जाए।सभी संगठनों के पदाधिकारियो ने पुरानी पेंशन अनुबन्ध करने की अपील की। अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।जिसमें जिला अध्यक्ष बीएन बेलवाल, जिला मंत्री प्रदीप कुमार समेत अन्य सदस्य चुने गये। अधिवेशन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरएस ऐरी,मनोहर मिश्रा विशेष आमंत्रित अतिथि, राजकुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ,सुषमा चौधरी प्रदेश अध्यक्ष परिवहन, डीके जोशी,कुवेर मावड़ी जिला अध्यक्ष नैनीताल,रमेश जोशी,वंदना रावत, किशोर विश्वकर्मा, रमेश जोशी भीम त्रिपाठी, निखिल चौधरी, विरेन्द्र पांडेय, हरजीत सिंह अमरदीप चौधरी, प्रदीप यादव, नितेश शर्मा, मोहित त्रिपाठी,संग्राम सिंह, परशुराम जग्गी, मोहन राठौर, विपिन चौहान, विपिन त्रिपाठी, रविन्द्र जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारणी में बेलवाल जिला अध्यक्ष और प्रदीप जिला मंत्री

जिसमें अध्यक्ष बीएन बेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर,उपाध्यक्ष होरी लाल, जिला मंत्री प्रदीप कुमार यादव, संयुक्त मंत्री-2 महेन्द्र चौधरी, परशुराम संगठन मंत्री 2 राजू जीना, संप्रेक्षक कल्याण सिंह नेगी निर्विरोधचुने गए।

Popular Articles