Top 5 This Week

Related Posts

अमरदीप होटल के पीछे झोपड़ी में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

हल्द्वानी। शहर के अमरदीप होटल के पीछे स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर कर्मियों ने पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग पर तेजी से नियंत्रण पाया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। फायर सर्विस की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना में सराहनीय भूमिका निभाने वाली फायर टीम में हरनाम सिंह, श्याम सिंह, सूरज सिंह, राजेश गावड़ी, विपिन चौहान और बलवंत सिंह शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने फायर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Popular Articles