बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव समेत अन्य संबंधित में जानकारी दी
रुद्रपुर। बाल अधिकार,बाल संरक्षण एवं पॉस्को एक्ट के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत,जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, पॉस्को अधिनियम, सुरक्षित,असुरक्षित स्पर्श तथा बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना रहा।
इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों,शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए बताया गया। कार्यक्रम में यह भी अवगत कराया गया कि यह एक निशुल्क 24 घंटे हेल्पलाइन है, जिसमें कोई भी बच्चा किसी भी प्रकार की सहायता हेतु संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर सगाया मैरी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।





