Top 5 This Week

Related Posts

शिव पुराण कथा के दौरान करंट का कहर, पुजारी की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित शिव पुराण कथा उस समय मातम में बदल गई, जब कथा वाचन कर रहे एक पुजारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। धार्मिक आयोजन के बीच हुए इस हादसे से श्रद्धालुओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत शनिवार को गोजाजाली स्थित एक मकान में शिव पुराण कथा कराने गए थे। कथा के दौरान वहां रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भुवन चंद्र पंत अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी और वह अपनी वृद्ध मां तथा बहन का सहारा थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

Popular Articles