Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस पर भव्य मेले का आयोजन

मुख्य अतिथि आईजी निवेदिता ने किया मेले का उदघाटन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

रुद्रपुर। बुधवार को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी परिसर में भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि कुमाऊं क्षेत्र की आईजी निवेदिता कुकरेती ने फीता काट कर किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि आईजी का सेनानायक आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पींचा 46वीं पीएसी सेनानायक आईपीएस अधिकारी पंकज भट्ट एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

उदघाटन के बाद मुख्य अतिथि ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टालों पर प्रदर्शित सामग्री एवं पुलिस परिवार द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली गई। मुख्य अतिथि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर 31वीं वाहिनी पीएसी की महिला पाइप बैंड टीम ने शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। स्टॉलों पर प्रदर्शित सामग्री एवं पुलिस परिवार द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पीएसी के स्थापना दिवस आयोजित भव्य मेले की सराहना करते हुए स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई दी। मेला चार दिवसीय है।

यहां उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, सहायक सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी विमल रावत, सहायक सेनानायक 46वीं पीएसी प्रतिमा भट्ट, शिविरपाल 31वी वाहिनी राकेश महरा, 46वीं वाहिनी पीएसी के शिविरपाल बीएस बजेली, सेवानिवृत्त सीओ आरसी जोशी सहित वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular Articles