Top 5 This Week

Related Posts

हाईवे पर डंपर ने छीनी 14 साल की जिंदगी, पिता घायल

स्कूटी सवार पिता-पुत्री को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही बेटी ने तोड़ा दम

हल्द्वानी। हल्द्वानी-बरेली हाईवे पर हल्दूचौड़ के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान 14 वर्षीय किशोरी प्रेरणा ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर एचपी पेट्रोल पंप के सामने गायत्री कुंज के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्कूटी संख्या यूके-06 एयू-1303 क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसे में किच्छा के बंडिया खाद गोदाम नहर के पास निवासी करीब 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र हेतराम और उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रेरणा घायल मिलीं।

पुलिस ने दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। उपचार के दौरान प्रेरणा की मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र कुमार का उपचार जारी है।

हादसे में शामिल डंपर संख्या यूके-06सीसी-6222 को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Popular Articles