हल्द्वानी। राजेंद्र नगर में दो मासूम बेटियों को घर पर छोड़कर एक विवाहिता के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी फैल गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में राजपुरा चौकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी रवि दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी तनुजा से 8 फरवरी 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति की नौ और तीन वर्ष की दो बेटियां हैं।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 12 सितंबर की दोपहर में तनुजा दोनों बेटियों को घर पर छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की।
महिला के मायके में भी खोजबीन की गई, लेकिन वहां भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने दोपहर के बाद 112 को सूचना दी।
30 साल की तनुजा को ढूंढने के लिए
पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश के साथ महिला की जानकारी के आधार पर सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।
मामले में बुध वार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस महिला की तलाश के साथ उसके अचानक घर से जाने के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।





