Top 5 This Week

Related Posts

मेरी जान खतरे में, कभी भी करा सकते हैं गाड़ी का एक्सीडेंट’

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का सनसनीखेज दावा, परिवार के फोन टैपिंग से लेकर हत्या की आशंका तक जताई

बोले—गैरसैंण विधानसभा सत्र में आत्मदाह करने को हो जाऊंगा मजबूर, मुख्यमंत्री से भी कर चुका हूं शिकायत

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश में सक्रिय एक बड़े गिरोह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का दावा है कि उनके और उनके परिवार के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनकी गाड़ी का कभी भी हादसा कराया जा सकता है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उनके इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि इस कथित गिरोह में कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं और निजी कंपनियों के माध्यम से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से उनकी आवाज की फर्जी रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा सकते हैं।

अप्रैल 2025 में शिकायत का दावा, अब न्याय की गुहार

सुमित हृदयेश के मुताबिक, उन्होंने अप्रैल 2025 में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी मामला उठाने की बात कही। इसके बावजूद उनका कहना है कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। विधायक के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी मामले को लेकर विधायक ने यहां तक चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

Popular Articles