Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय मजदूर संघ का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन,एडीएम को सौंपा ज्ञापन न्यूनतम वेतन 30 हजार करने समेत अन्य मांगें शामिल

रुद्रपुर। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया।इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई।सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन कर धरना दिया।

इस मौके पर श्रमिकों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की के साथ ही ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये, न्यूनतम ईपीएस पेंशन 7,500 रुपये प्रतिमाह करने और महंगाई भत्ते व अन्य सुविधाओं का लाभ देने की मांग रखी गई। श्रमिकों ने ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और बोनस की गणना सीमा सात हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग की।

संघ ने बोनस पात्रता की सीमा बढ़ाकर 42 हजार रुपये, विभिन्न योजनाओं में मानदेय बढ़ाने और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। इसके अलावा श्रम संहिताओं में श्रमिक विरोधी प्रावधान हटाने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये करने और बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग उठाई गई।

Popular Articles