रुद्रपुर। बुधवार की देर रात्रि आदर्श कॉलोनी चौकी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब कई गाड़ियों पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता के घर धावा बोल तांडव मचाया। भीड़भाड़ एकत्रित होता देखा और पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही थार सवार एक युवक लोडेड पिस्टल फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने लोडेड पिस्टल को कब्जे में ली और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी वार्ड-30 वैष्णो देवी मंदिर के समीप भाजपा नेता सतनाम सिंह परिवार के साथ रहते है। एक माह पहले जवान बेटे की मृत्यु से परिवार उभरा भी नहीं था कि घर के सामने एसी पार्ट्स की दुकान चलाने वाला युवक बुधवार की रात करीब साढे आठ बजे अपने भाई के साथ आता है। भाजपा नेता के बेटे तरूण देव का किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। मामूली कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने मामला रफा दफा कर देते है,लेकिन थोडी देर बाद ही आरोपी रमन ठक्कर फोन कर अपने साथियों को बुला लेता है। कुछ ही देर बाद थार सहित कई गाड़ियों में हथियारबंद बदमाश आते है और भाजपा नेता के घर के सामने आकर ललकारना शुरु कर देते है। इसी बीच भाजपा नेता का बेटा बाहर आता है और एक युवक पिस्टल निकाल लेता है। उक्त लोगों के इरादों को देखते हुए भाजपा नेता व स्थानीय लोगों ने आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुलिस का सायरन हथियारबंद बदमाशों ने सुना तो बदमाश तितर-बितर होने लगे। पुलिस को जानकारी मिली कि खड़ी गाड़ियों में हथियार है तो पुलिस कर्मी गाड़ियों की तलाशी लेने लगे। तभी थार सवार एक युवक दरवाजा खोलकर भागता है और भागते-भागते अपनी लोडेड पिस्टल सड़क किनारे फेंककर फरार हो जाता है। बाद में रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार,बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली भी भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके की घेराबंदी कर देते है और सड़क किनारे पड़ी एक ऑटोमेटिक मैगजीन लोडेड पिस्टल को कब्जे में लेते है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमन ठक्कर,रवि ठक्कर,दीपक कुमार,सोनू भुल्लर सहित कई युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
रमन को देखकर भड़क उठी मां
रुद्रपुर। 11 मई को भाजपा नेता सतनाम के जवान बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था,जबकि कपिल उर्फ शेरु यानी भाजपा नेता का बेटा रमन का दोस्त था। सूत्रों के मुताबिक दोस्त की मौत के एक माह बाद अचानक रमन दुकान पर आता है। जिसे देखकर भाजपा नेता की पत्नी पूर्व पार्षद कंचन कौर भड़क जाती है और जवाब बेटे की मौत का कारण उसे ठहराने लगती है। आरोप था कि अभियुक्त रमन ने परिवार का सदस्य बनकर धोखा दिया और बेटे कपिल को मानसिक अवसाद से ग्रस्त कर दिया। बेटे की मौत का कारण अभियुक्त है।
दुकान सीज, पुलिस की धरपकड़ हुई तेज
रुद्रपुर। भाजपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा बोलने की वारदात के बाद कोतवाली पुलिस भी अलर्ट हो गई और पुलिस ने सबसे पहले अभियुक्त की एसी पार्टस की दुकान को सीज कर दिया और वीडियोग्राफी भी की। साथ ही तीन चौकियों के प्रभारियों की एक टीम ने अभियुक्त रमन ठक्कर सहित नाम जद अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर नामजद अभियुक्त गदरपुर हाईवे स्थित धौलपुर के समीप केशरपुर गांव के रहने वाले है। पुलिस आवास के अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
लाइसेंसी नहीं,बल्कि अवैध है पिस्टल-सीओ सिटी
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में हुई घटना में बरामद पिस्टल लाइसेंसी नहीं है,बल्कि अवैध पिस्टल है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और कुछ अभियुक्तों को चिह्नित भी कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।अवैध असलहों का प्रदर्शन कर भयभीत करना और दुसाहसिक घटना को अंजाम देने की कोशिश करना जघन्य अपराध है।





