अल्मोड़ा। विद्यालयी शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
हाईस्कूल पतरामपुर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने चयनित खिलाड़ियों की जानकारी दी।
अंडर-17 में 12 खिलाड़ी चयनित
अंडर-17 आयु वर्ग में शाकिब, अयाज, अब्दुल्ला, सूर्यांश गिरी, हिमांशु, अभय प्रताप सिंह, अवतार सिंह, संदीप, मयंक सागर, कुलदीप कुमार, शौर्य और नैतिक कुमार का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
वहीं अंडर-19 वर्ग में मोहित कुमार, आकाश, हिमांशु, रियान, अमन, विकास राय, मोहम्मद सुहेब, मयंक कुमार जोशी, नाजिम, मोहम्मद असद, मोहम्मद यूसुफ और नकुल चयनित हुए हैं।
14 से 16 सितंबर तक रुद्रपुर में मुकाबले
चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक रुद्रपुर में आयोजित होगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक सुभाष चंद्र, समन्वयक ताविंदा अली, शमशेर अहमद, संजय वर्मा, अनूप सिंह और हरीश चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





