Top 5 This Week

Related Posts

जन्मदिन से एक दिन पहले 12वीं की छात्रा ने स्कूल में लगाई आग, मौत

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। छात्रा का जन्मदिन 25 अक्टूबर को था।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा स्कूल में सुरक्षा गार्ड के कमरे के पीछे जली हुई हालत में मिली। उसे तत्काल डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बैग से मिले तीन सुसाइड नोट

पुलिस को छात्रा के स्कूल बैग से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी। पुलिस के अनुसार, नोट में एक लड़के का भी जिक्र है। ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पानी पीने जाने की बात कहकर निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, छात्रा छठे पीरियड के बाद कक्षा से पानी पीने जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ मिनट बाद स्कूल में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद छात्रा पानी की टंकी के पास जली हुई हालत में मिली।

पुलिस कर रही जांच

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा के अनुसार, घटनास्थल और छात्रा के बैग से कुछ सामग्री बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, छात्रा घोंडली गांव की रहने वाली थी और दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता गांव में रहते हैं। पुलिस परिवारिक विवाद और स्कूल में किसी तरह के विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular Articles