Top 5 This Week

Related Posts

भोलानाथ गार्डन में नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस को देखकर भागा, तलाशी में 10 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 10 शीशियां बरामद; मेडिकल स्टोर से खरीदने का किया दावा

हल्द्वानी। शहर में नशे के इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। राम राज्य अभिषेक शोभायात्रा की ड्यूटी के बाद गश्त पर निकली पुलिस ने भोलानाथ गार्डन क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशे के 10 इंजेक्शन और फेनिरामाइन मैलिएट की 10 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

हीरा नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ बीती रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद कांस्टेबल मनोज कुमार और ललित नाथ के साथ रमन मार्केट से भोलानाथ गार्डन की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और कूड़ा वाहन की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

और तलाशी जिसके पास से नशीले 10 इंजेक्शन और फेनिरामाइन मैलिएट की 10 शीशियां मिलीं। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मो. असलम उर्फ शानू निवासी इंद्रानगर, बताया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शन इंद्रानगर छोटी रोड स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर से लेकर आया था। उसने इन्हें खरीदने और आगे बेचने की बात भी कही।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles