पुलिस से बचने को पुलिस पर की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली,नानकसागर डैम क्षेत्र में हुई थी युवक के साथ लूट,मारपीट तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने की घटना
रुद्रपुर, नानकमत्ता। युवक से मारपीट कर लूट,और कुकर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जबावी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार को अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी अजय गणपति भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपी से पूछताछ की। मुठभेड़ देर रात हुई।
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मुकदमा एफआईआर संख्या 173/2026 में वांछित अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाईक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान बाईक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया और पैदल ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक पुलिस की चेतावनी के बाद भी अभियुक्त लगातार फायर करता रहा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह वही गिर गया। पुलिस उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
सूचना पर एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उससे पूछताछ की।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर 5 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था।
घटना में शामिल अन्य 2 अभियुक्त दीपक सिंह व मनोज भाटिया को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी – बेरीघाट, कोतवाली खटीमा।
आरोपी से बरामद सामान
1 अवैध तमंचा,1 खोखा कारतूस,1 जीवित कारतूस,घटना में लूटा गया पर्स,1,220 भारतीय मुद्रा,30 रुपए नेपाली मुद्रा,1 एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड,1 मोबाइल खरीद का बिल, हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर की बाईक।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक,एसआई राजेन्द्र पंत,एसआई मनोज जोशी,हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी,हेड कांस्टेबल अशोक कुमार,मोहम्मद इमरान,नवीन जोशी,चालक कांस्टेबल नरेन्द्र बोरा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।





