Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस की वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी को धरपकड़ कार्रवाई,रम्पुरा पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

रुद्रपुर।एसएसपी के निर्देश पर जनपद में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस का जनपद में फरार वारंटियों,वांछितों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चल रहा है।

इसी अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू के नेतृत्व में पुलिस ने रम्पुरा क्षेत्र में अलग अलग मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि गिरफ्तार एक वारंटी मारपीट और दूसरा आर्म्स एक्ट का है। उन्होंने बताया कि पुलिस का क्षेत्र में वारंटी वांछितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम में रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, कांस्टेबल महेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार वारंटी
अमन कोली पुत्र भगवान दास निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 23 रुद्रपुर।

प्रेम शंकर पुत्र हरिओम रम्पुरा वार्ड 22 रुद्रपुर।

Popular Articles