नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में शुक्रवार सुबह नैनीझील में शव मिलने से हड़कंप मच गया. ठंडी सड़क क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नैनी झील से बाहर निकाला, पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष शाह के रूप में हुई.
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. मृतक गुरुवार देर रात युवक किसी पारिवारिक बात को लेकर नाराज था, बताया जा रहा है कि वह देर रात घर से निकला मामले में तल्लीताल कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है मौके मौके पर एसआई सुनील कुमार कांस्टेबल मनोज आदि लोग मौजूद थे




