Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर, निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग

गोला बाईपास पर इंदिरा नगर फाटक के पास हादसा, बुजुर्ग की हालत नाजुक

हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर गोला बाईपास पर इंदिरा नगर फाटक के पास कार और स्कूटी की भिड़ंत में बुजुर्ग स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सोमवार शाम कार संख्या डीएल 2सी एवी 2826 नैनीताल से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंदिरा नगर फाटक के पास कार की होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या यूके 04 एएल 6734 से टक्कर हो गई। भिड़ंत में स्कूटी सवार बाबू खां पुत्र दिलावर खां, निवासी वार्ड नंबर 32, इंदिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल टक्कर के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Popular Articles