Top 5 This Week

Related Posts

टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर सिख समाज ने सीएम धामी का जताया आभार

सिख समाज के लोगों ने खटीमा लोहियाहेड हैलीपेड पर मुलाकात की

खटीमा। उत्तराखंड के श्रद्धालुओं, विशेषकर सिख समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ किए जाने पर सिख समाज ने लोहियाहेड हैलीपेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल से उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को गुरु की नगरी नांदेड़ साहिब की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगमता और सुविधा के साथ करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय को आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरबंजन सिंह खिंडा,
जोगा सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री धामी का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार एवं विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार जनहित के निर्णय लिए जा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ0 प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी, गौरव पांडेय समेत अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Popular Articles