संगठन के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चन्द्र तिवारी का नियम विरूद्ध तरीके से किए स्थानान्तरण पर जताया काली पट्टी बांध कर विरोध
रुद्रपुर। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री गिरीश चन्द्र तिवारी का नियम विरूद्ध तरीके से किए गए स्थानान्तरण के विरोध में कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने नारेबाजी की। गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में एकत्रित हुए संगठन के कर्मियों ने प्रान्तीय महामंत्री गिरीन तिवारी का बिना किसी कारण से नियम विरुद्ध तरीके सं स्थानान्तरण होने पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष वंदना रावत ने कहा कि प्रांतीय महामंत्री का स्थानांतरण बिना किसी कारण से किया गया है। जो अत्यन्त ही निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीडन किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जिला मंत्री रमेश चन्द्र जोश ने कहा कि यदि प्रांतीय महामंत्री गिरीश तिवारी का ‘बिना किसी कारण से नियमबिरूद्ध किया गया स्थानान्तरण तत्काल निरस्त नहीं होता है तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन जनपद के सभी अस्पतालों के अलावा सीएमओ कार्यालय में किया गया।
यहां पर प्रांतीय संयुक्त सचिव पंकज गोस्वामी,कमल तिवारी,अजय बिष्ट,शंकर गुप्ता,अमर सिंह,राकेश कोली,रक्षित बिष्ट,भीम त्रिपाठी,सुमित शिवानन्द, दीपमनि,अश्विनी, शिम्पीउत्कर्ष,गौरव बधूरी,अमित,जयन्ती बिष्ट,फैमिना खान,गीता आदि मौजूद रहे।





