पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग, पिस्टल-स्कॉर्पियो बरामद, एसएसपी ने किया खुलासा
रुद्रपुर। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है।जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।गिरफ्तार राजवीर सिंह विर्क, आकाशदीप सिंह कांग्रेस से जुड़े हैं। मंगलवार दोपहर को पुलिस कार्यालय में
एसएसपी अजय गणपति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लगी थी। जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। अभियुक्तों के बाद पिस्टल, तमंचा व स्कार्पियों बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो कांग्रेस से जुड़े हैं।
इनके अलावा पुलिस ने प्रशांत सिंह उर्फ मनी और सौरभ कुमार को भी हरिपुरा जलाशय के पास से दबोचा है। उन्होंने बताया कि दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। यहां एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं के आपराधिक मामले में नाम आने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।





