एसएसपी ने बुधवार को मामले में पुलिस कार्यालय में मीडिया को दी जानकारी
रुद्रपुर। बुधवार को एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार को नगर पालिका निर्वाचन किच्छा और सिरौलीकलां की मतगणना प्रक्रिया परिसर नई मंडी में वर्तमान विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ एवं पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों व प्रत्याशियों के साथ पहुंचे। वहां पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे उनके बीच कहा-सुनी, धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। इससे शांति व कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी। वहां मौजूद पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने एवं किसी भी अप्रिय घटना को रोकते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को अलग-अलग कर हटाया। एसएसपी ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं उनके समर्थकों को सिडकुल चौकी, पंतनगर ले जाया गया। जबकि वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ समेत उनके समर्थकों को कोतवाली किच्छा ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि
वर्तमान विधायक के साथ धक्का-मुक्की करने वाले व्यक्ति धीरज कुमार पुत्र शम्भू सिंह, निवासी: वार्ड 4, आस्था कालोनी, लालपुर, थाना किच्छा को कानून-व्यवस्था बनाए रखने को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोर्ट में करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा अन्य को शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए पुलिस अब तक 30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसआई बसंत प्रसाद,अपर
उप निरीक्षक
संतोष उप्रेती,बृजमोहन सिंह,हरेन्द्र धामी आदि शामिल रहे।
एसएसपी का संदेश
एसएसपी ने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



