बाबा नीम करोली महाराज द्वारा स्थापित जगह सुन्दरकाण्ड और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर मे भी हजारों भक्तों ने भंडारे मे प्रसाद गृहन किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति परिवार के द्वारा बाब नीब करोली महाराज के कैची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसाद वितरण का आयोजन शिव मंदिर नियर माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर किया गया। हर वर्ष की भांति बाबा के प्रसाद को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया तथा बाबा के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम मै अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, केतन जायसवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, कौशल्या जोशी, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, भावना पांडे, बबिता टकवाल, मुन्नी पंत, अजय जोशी, युगल मेलकनी, कुणाल, जिज्ञासा, कमला आदि उपस्थित रहे।
बाबा जी के आशीर्वाद एवं स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड एंव सवर्ण शक्ति संगठन, उत्तराखंड द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों बाबा भक्तों द्वारा प्रसाद गृहण किया गया। संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट के नेतृत्व मे कार्यकर्त्ताओ की टीम द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार होली ग्राउंड, तिकोनिया, जजी कोर्ट, शीशमहल मे भी प्रसाद वितरण किया गया। प्रातः से ही बाबा के भक्त बाहर से आने वाले श्रद्धांलुओं को जल वितरण कर रहें थे।




