Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड एसटीएफ की जिला पुलिस और पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑप्रेशन, बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार, एसटीएफ की राज्य में शरण लेने वाले अपराधियों पर लगातार कार्रवाई

उत्तराखंड में चलाये जा रहे ऑप्रेशन प्रहार के तहत बाहरी राज्यों के भगोड़े व राज्य में शरण लेने वाले अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी

रुद्रपुर। सोमवार को तड़के उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस और जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद के बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की राज्य में बाहर आये अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ताकि अपराधी यहाँ शरण न ले सके।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” के विजन तथा डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों के भगोड़े अपराधियों/गैंगस्टरों की धरपकड़/गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत एसटीएफ ने पंजाब पुलिस और बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जिले के बाजपुर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ जिस पर एफआईआर नंबर 111 dated 23.05.2026 यू/एस 21-सी, 25, एनडीपीएस एक्ट, 25 आर्म एक्ट पीएस एएनटीएफ सास नगर में पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि 23 मई, 2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अमृतसर एवं बीएसएफ टीम ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए।

एसएसपी बताया कि एसटीएफ ने पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर यह हथियार व ड्रग्स पहुँचाई गयी थी। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बल उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखंड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखंड में जनपद ऊधमसिंह नगर में होने की सूचना दी गयी। जिस पर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया और सोमवार तड़के एसटीएफ उत्तराखंड, पंजाब पुलिस की एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस टीम ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

अपराधी के घर से बरामद हथियार 12 अवैध पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 3 जिगाना पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन, लगभग 900 ग्राम हेरोइन।

Popular Articles