तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में रविवार को उनके तीन बेटे—मुस्तफा, मेयसम और मसूद—मौजूद रहे। वे अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के पार्थिव शरीर के पास प्रार्थना करते दिखाई दिए।
हालांकि, खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके पुत्र मुज्तबा खामेनेई समारोह में नजर नहीं आए, जिससे उनकी स्थिति और नेतृत्व को लेकर तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। राज्य टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में तीनों बेटे तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में प्रार्थना करते दिखाई दिए।
रिपोर्टों के अनुसार, यह अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय शोक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें देश और विदेश के कई शहरों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
मुज्तबा खामेनेई की अनुपस्थिति को लेकर ईरान के राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज है, हालांकि सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।





