Top 5 This Week

Related Posts

आईटीआई पुलिस ने एक लाख का ईनामी अपराधी को घेराबंदी कर दबोचा,यूपी के थाना गंगोह पुलिस ने घोषित किया था ईनाम

लंबे समय से यूपी पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहा था इनामी और यूके पुलिस के हत्थे चढ़ा

अभियुक्त के विरुद्ध यूपी के विभिन्न जनपद में हत्या,हत्या के प्रयास एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 46 संगीन मुकदमें दर्ज है

रुद्रपुर। जनपद में ईनामी, वांछित अपराधियों खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत डायल-112 की सूचना मिली कि चैती मेला मार्ग पुरानी चौकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम योगेश मालिक उर्फ भदौरिया पुत्र भोपाल सिंह, निवासी ग्राम भदौड़ा, थाना रोहटा मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा .315 बोर,3 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मेरठ में 37, बुलंदशहर में 6, सहारनपुर,बागवत, गाजियाबाद एक एक मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा—-

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त से कड़ी पूछताछ एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करने पर पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस का घोषित एक लाख का इनामी गैंगस्टर है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर में पंजीकृत एफआईआर 216/2010 धारा 147/148/149/307 आईपीसी में भी अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। जिसकी पुष्टि थाना गंगोह पुलिस द्वारा की गई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर कोतवाली आईटीआई,एसआई हरविंदर सिंह,हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन,रमेश बंगयाल, पीआरडी जवान अनिल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles