केन्द्र में आने वाले मरीजों का जांच कर ठीक से उपचार व उनका डिटेल भी रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिए
रूद्रपुर। अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखंड विजय कुमार जोगदण्डे ने लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर दवाईयां, उपकरण आदि की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले मरीजो का जांच कर अच्छी तरह उपचार करे व उनका डिटेल भी रजिस्टर में अकिंत करें और उनसे उपचार से सम्बन्धित फिडबैक भी लिया जाये। सचिव ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये कि आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्र के बारे में प्रचार-प्रसार करें। ताकि लोगों को पता चल सकें कि केन्द्र में नियमित उपचार भी किया जा रहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ दीपक सरकार आदि मौजूद थे।





