Top 5 This Week

Related Posts

GMVN के होटल और गेस्ट हाउस बुकिंग Makemytrip पर

चारधाम यात्रा शुरू होने के दो महीने बाद पर्यटक मेक माय ट्रिप से होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग करा सकेंगे। यात्रा मार्ग पर बने जीएमवीएन के होटल जुलाई से मेक माय ट्रिप के जरिये बुक हो सकेंगे। विभाग की ओर से अभी सिर्फ पांच होटलों की बुकिंग का जिम्मा मेक माय ट्रिप को सौंपा गया है। अभी फिलहाल जीएमवीएन की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन ही यह बुकिंग की जा रही है।आंकड़ों पर नजर डालें तो मई–जून तक के लिए जीएमवीएन को ऑनलाइन और ऑफलाइन करीब 13 करोड़ रुपये तक की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल जीएमवीएन का अच्छा कारोबार हो सकता है। इस बार केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सुमेरु कैंप और केदार डोम में रहने की सुविधा नहीं मिलेगी। दोनों जगहों पर जीएमवीएन की ओर से रहने की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार सुमेरु कैंप की जगह पर यात्रियों के बैठने के लिए शेड बनाया जा रहा है। जबकि, केदार डोम के पास बने हेलीपैड का युकाडा की ओर से विस्तार किया जा रहा है। हालांकि, जीएमवीएन की ओर से केदारनाथ धाम में 1500 लोगों की क्षमता वाले 150 नंदी कैंप लगाए जाएंगे। एक कैंप में 10 बेड की व्यवस्था की जाती है।

 

Popular Articles