Saturday, June 28, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

वनाग्नि ने लिया प्रचंड रूप

उत्तराखंड में बीते एक माह में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।  वन विभाग एव सेना की मिलजुली कोशिशों से भी काम बनता नहीं लग रहा।  पिछले महीने में अब तक लगभग 804 घटनाओं में 1011 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। वहीं 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 43 नई घटनाएं हुईं जिनमें करीबन 62 हेक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है। जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत ३०० से अधिक मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। स्थानीय लोगों को भी सचेत किया जाता रहा है।

 

Popular Articles