हल्द्वानी। कोटकाली फाउंडेशन एवं नेशनल चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में गार्डन में करवाचौथ क्वीन एवं डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। करवाचौथ क्वीन में मीना राणा एवं डांडिया क्वीन में रेनू विजेता रहीं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एनसीडब्ल्यूडीसी की राष्ट्रीय पदाधिकारी ऊषा जैन रहीं। निर्णायक मंडल में आशा, सुचित्रा, प्रियंका एवं ऋतु शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा बत्रा, प्रेमा, पूनम, ईशू , नीलम सहित कोटकाली फाउंडेशन एवं एनसीडब्ल्यूडीसी की समस्त टीम का विशेष सहयोग रहा।
आयोजक दीप्ति चुफाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस मौके पर उन्होंने कहाँ कि संगठन द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन कर स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। संगठन कि सोच है कि हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और भारतीय परम्परा को आगे ले जाये जिससे अगली पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति से जुडी रहें। संगठन का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।





