नैनीताल यशपाल आर्य के नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले सेव वोट – सेव डेमोक्रेसी अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा आज विशाल जुलूस एवं प्रदर्शन किया गया, जुलुस मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा से माल रोड होते हुए तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा किया गया.
राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बताया उत्तराखंड राज्य को बने हुए 26 साल होने को है लेकिन लोकतंत्र की जो असली बहाली है ज्ञानेश कुमार द्वारा हिटलरशाही तानाशाही लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है. कहा की वोट चोरी अन्याय संविधान में पहली बार देखा है, सवाल कांग्रेस पार्टी का नहीं है बल्कि देश के संविधान का है, जब सविंधान सुरक्षित रहेगा तो देश का हर नागरिक सुरक्षित हो सकता है. जब देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा तो रहेगा ही क्या. ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.
जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग कुंदन सिंह मेहता ने बताया राहुल गाँधी के दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान उन्हें रोका गया और उनको बंद किया गया जिसका पुरी जनता व कांग्रेस पार्टी में इसका आक्रोश है, प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गाँधी समेत कांग्रेस के कई सांसद को बंद किया गया. जिसका आज काला दिवस मनाया जा रहा है और प्रदर्शन किया जा रहा है, कहा की राहुल गाँधी जनता की आवाज उठाते है.
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया पूरी देश में प्रदर्शन किया जा रहा है, भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने संविधान व लोकतंत्र की हत्या की है, बीजेपी की केंद्र सरकार ने इलेक्शन के मुख्य चुनाव आयुक्त के जरिये वोट चोरी की है और संवैधानिक मूल्यों को हटाने का प्रयास किया गया, मताधिकार हमारा मौलिक अधिकार है लाखों लोगों को मतदाता से वंचित किया जा रहा है. राहुल गाँधी द्वारा स्पष्ट किया गया की जो सरकार बन रही है बार बार वो वोट चोरी से बन रही है. वही चुनाव आयुक्तो ने लगातार आपत्तियां दर्ज की है कहा गया की मुख्य चुनाव अधिकारी सैवधानिक व्यवस्था है जो सीधे वोट चोरी करने का काम कर रहें है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार खुद को बचाने का काम कर रही है और ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है. कहा की ज्ञानेश कुमार अपराधी है उसे दंड मिलना चाहिए और त्यागपत्र देना चाहिए।





