Top 5 This Week

Related Posts

किच्छा और सिरौलीकला नगर पालिका क्षेत्र में मतदान शुरू

डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी पहुंचे किच्छा, नवीन फल मंडी पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया

रुद्रपुर। मंगलवार को सुबह 8 बजे से किच्छा नगर पालिका और सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभासद के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया किच्छा पहुंचे और उन्होंने नवीन फल मंडी किच्छा पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।

नोडल अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्व चल रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में तैनात कर्मियों को मतदान शांतिपूर्व कराने के निर्देश दिए हैं। उधर मतदान शांतिपूर्व हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा।

Popular Articles