रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन का कई मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय धरना शुक्रवार से शुरू हो गया। शनिवार को किसानों के धरने पर उप नेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता पहुंचे।
कांग्रेसी नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बेनर तले किसानों ने तीन दिवसीय कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का एलान किया था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली समेत अन्य वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के आंदोलन की घोषणा को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।





