रुद्रपुर। शासन से डॉ. एसके गोस्वामी को ऊधम सिंह नगर का सीएमओ बनाया गया है। डॉ गोस्वामी लंबे समय से जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले माह चिकित्सकों के हुए तबादलों में डॉ. गोस्वामी का तबादला चंपावत जनपद में हुआ। अब शासन से डॉ गोस्वामी को जनपद ऊधमसिह नगर का सीएमओ की नई जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ गोस्वामी ने नई मिलने के बाद बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा मरीजों को कोई दिक्कत न हो।





