Top 5 This Week

Related Posts

अंधेरी रात में नहर में उतरे जवान, युवक की बचाई जान

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र की कौलटैक्स नहर में देर रात बह गए युवक को पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने साहसिक रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया। तेज बहाव और अंधेरे के बीच जवानों की तत्परता से युवक की जान बच गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

नहर में बहे दिल्ली के विकासपुरी निवासी नरोत्तम (35) पुत्र पुरुषोत्तम की तलाश के लिए कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने तेज बहाव के बीच नहर में उतरकर सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

युवक को डायल-112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर उसे तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट कर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और फायर सर्विस के इस साहसिक रेस्क्यू की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए जवानों की जमकर तारीफ की।

Popular Articles