Top 5 This Week

Related Posts

नैनीताल में बड़ा हादसा: ताकुला के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल

नैनीताल – हल्द्वानी से नैनीताल आ रही एक कार ताकुला के समीप अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए बीड़ी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि राजेंद्र सिंह मनराल द्वारा ताकुला के समीप वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी गई थी, सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार चारों व्यक्तियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, सभी को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार चल रहा है।

बताया की वाहन संख्या यूके 07 एम 7810 में नवीन चंद्र (28), कैलाश चंद्र (66), नितेश (23) देवी दत्त (63) सवार थे. बताया जा रहा है कि तीन लोग पिथौरागढ़ और एक व्यक्ति टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। सभी लोग नैनीताल कोर्ट के सिलसिले में आ रहे थे। ताकुला के पास वाहन अनियंत्रित होने के बाद खाई में जा गिरा।
इस दौरान कांस्टेबल दीपक उपाध्याय,बसंत मेहरा आदि रहें।

Popular Articles