Top 5 This Week

Related Posts

तमक नाले में लापता कर्मचारी की तलाश शुरू, मलबे में दबे मिले वाहन

चमोली। नीती घाटी के तमक नाले में भारी बारिश के बाद आए उफान में बहा कर्मचारी अब तक लापता है। आपदा के दूसरे दिन मंगलवार सुबह चमोली पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने लापता कर्मचारी की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए मौके पर पहुंचे।

सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद तमक नाले में अचानक पानी बढ़ गया था। तेज बहाव की चपेट में आने से एक कर्मचारी के बहने की सूचना मिली थी। पानी का बहाव सामान्य होनेबाद मंगलवार सुबह घटनास्थल पर आपदा से हुई तबाही का मंजर सामने आया। पूरे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मलबा फैला हुआ है।

मलबे में ग्रिफ के कई वाहन भी दबे मिले हैं। इससे क्षेत्र में नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। बचाव दल मलबे को हटाकर लापता कर्मचारी की तलाश में जुटे हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और आपदा के बाद फैले मलबे के कारण अभियान में चुनौतियां बनी हुई हैं।

चमोली जिले में सोमवार से बारिश का दौर जारी है। हालांकि मंगलवार को बारिश हल्की रही। प्रशासन और बचाव एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा लापता कर्मचारी की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

Popular Articles