Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,61 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान दिया

स्व.वीरेंद्र सामंती और स्व.बंटी कोली की स्मृति में लगाया गया शिविर

रुद्रपुर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में बुधवार को काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के पास रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर 61 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्त दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती और स्वर्गीय बंटी कोली ने अपना पूरा जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।

दोनों हमेशा लोगों के सुख दुख में सहभागी बने रहे और बिना किसी भेदभाव के जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। यही कारण है कि आज भी वह लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से होती है और स्व., सामंती तथा बंटी कोली ने अपने कार्यों से यह साबित किया। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता।

उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य ही दिवंगत समाजसेवियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दोनों की स्मृति में रक्तदान शिविर सहित जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।युवाओं में सेवा की भावना विकसित हो। रक्तदान के माध्यम से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में मानवता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर सुनील चुघ,संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,संदीप चीमा,योगेश चौहान,राजीव चावला,शगुन अरोरा, सिमरन अरोरा,प्रवेश बब्बर,ललित सिंह बिष्ट,आनंद शर्मा, पंकज सुखीजा,बॉबी टुटेजा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा, नमन गुप्ता, प्रिंस कोली, आफताब खान, जहर ,फैज राज खान, इरशाद अहमद मंसूरी,रमेश कुमार, प्रिंस कोली,हैप्पी चौहान,राजेश रस्तोगी, प्रकाश गुप्ता, ओमकार सिंह, विक्की आहूजा,जोमी चांडा,राहुल सरीन,राजेश ग्रोवर,पवन गाबा, श्यामकोली, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, भुवन गुप्ता,संजीव गुप्ता, हरविंदर सिंह चुग,चेतन मांगत,शिव कुमार शिब्बू, सुनील कोली, केरू मंडल,आकाश कोली के अलावा रुद्रपुर चौरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक सत्यम शर्मा, अभिषेक, दिव्यांशु विश्वकर्मा,गीता, डॉ. कनिका वाधवा, स्वाति, अंशुल आदि मौजूद रहे।

Popular Articles