दो फर्मों से हुई ठगी,तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, आरोपी लखनऊ के निवासी
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप के बगास कारोबारी पिता-पुत्र से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कारोबारी की लखनऊ के रहने वाले नटवरलाल सिसोदिया परिवार मुलाकात करता है और बगास खरीद का झांसा देकर ठगी को अंजाम दे डालता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक फुलसुंगा स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी अरिकेश ठाकुर ने बताया कि उसकी मैसर्स अरिकेश सर्विसेस के नाम से फर्म है और गन्ने की बगास का कारोबार करते है।
वर्ष 2023 को किच्छा के रहने वाले बृजेश प्रताप चंद कार्यालय पर आते है और लखनऊ जानकी बिहार के सिसोदिया परिवार से मुलाकात करते है। जो खुद को मैसर्स सिसोदिया रिसर्च लैबोरेट्रीज का प्रबंध निदेशक पीएन सिंह,निदेशक माया सिंह,विवेक कुमार सिसोदिया तनय सिंह शिशौदिया बता रहे थे। मुलाकात के दौरान सिसोदिया परिवार ने बताया कि यदि वह बगास बेचते है तो उसे बेहतर दाम मिल सकते है।
वादे के अनुसार 23 अक्टूबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक 13.8 लाख रुपये का बगास सप्लाई कर दिया। उसी प्रकार बेटे राकेश कुमार की फर्म से भी 39.27लाख कीमत का बगास भी सप्लाई किया था, लेकिन उस वक्त अभियुक्तों ने 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर विश्वास में लिया और फिर दोनों फर्म का बकाया 43.85 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। कई बार रुपए देने की मांग की,भुगतान नहीं हुआ। लखनऊ जाकर पड़ताल की,तो पता चला कि अक्सर सिसोदिया परिवार खुद को कारोबारी बताकर धोखाधड़ी का अंजाम देता है।
जिसकी भनक बिचौलियों को भी नहीं हुई। पुलिस को शिकायती पत्र भेजा और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पहले भी कई कारोबारियों से करोड़ों की कर चुके है ठगी
रुद्रपुर। कारोबारी अरिकेश ठाकुर ने बताया कि लाखों रुपये की ठगी होने के बाद जब सिसोदिया परिवार के बारे में जांच-पड़ताल की। तो पता चला कि अभियुक्तों ने उनके साथ ही नहीं,बल्कि सीतापुर,बिजनौर,लखनऊ, बुलंदशहर सहित 25 से 30 कारोबारियों को बगास का माल बेचने का झांसा देकर 20 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके है और उनके खिलाफ कई ठगी के मामले भी पंजीकृत है।





