Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

पार्किंग समेत कई विकास परियोजनाओं की भी दी सौगात

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची आदमकद कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है।

उनका बलिदान आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। सीएम ने जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 120.18 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित पार्किंग,लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना से परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और जल निकासी की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

सीएम ने रुद्रपुर स्थित कैनाल कॉलोनी में 264.97 लाख की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का भी शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके। सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब निवासरत शहीद ऊधम सिंह के परिजनो से वार्ता की।

उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान व साहस को मेरा दिल से सैलूट है और उन्होने कहा प्रदेश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। सीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण भी किया। यहां पर विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू,फरजाना बेगम, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, शप्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा,ब्लाक प्रमुख रीना गौतम,डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular Articles