Top 5 This Week

Related Posts

श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने धरनास्थल पर शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

माइक्रोमैक्स (भगवती) प्रोडक्ट कंपनी के गेट पर श्रमिकों का चल रहा धरने पर अवैध ले–ऑफ खत्म करने की मांग

रुद्रपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने सिडकुल में माइक्रोमैक्स (भगवती) प्रोडक्ट कंपनी के गेट पर चल रहे धरनास्थल पर श्रद्धांजलि दिवस मनाते हुए शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। यहां पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जालियाबाग वाले नरसंहार के लिए जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी माइकल ओ-डायर को इंग्लैंड जाकर गोली मारी।

शहीद ऊधम सिंह से मुकदमें के दौरान जब ब्रिटिश कोर्ट ने उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम राम मोहम्मद सिंह आजाद बताया। जो कि इस बात को स्पष्ट करता है कि शहीद ऊधम सिंह धार्मिक एकता के बहुत बड़े नायक थे। वे जानते थे कि आजादी के आंदोलन को अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति इशारे पर कैसे विफल करने की कोशिश अंग्रेजी हुकूमत द्वारा की जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति को उस समय संघ परिवार का समर्थन था और आज वही संघ परिवार और भाजपा सत्ता में बैठकर आमजन को धर्म, जाति में बांटकर अंबानी–अदानी जैसे पूंजीपतियों की सेवा कर रही है। देश के जल,जंगल, जमीन, श्रम कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक–बीमा– एलआईसी, परीक्षा एजेंसिया सब निजीकरण कर कॉरपोरेट के हवाले किया जा रहा है।

माइक्रोमैक्स (भगवती) कंपनी के मजदूर हैं। जिन्हें अवैध ले–ऑफ के कारण 1 महीने से गर्मी, बरसात झेलते हुए कंपनी गेट पर धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है।
वक्ताओं ने कहा कि आज शहीद ऊधम सिंह को याद करने का सीधा मतलब है कि हमें पूंजीवादी शोषण से और फासीवादी जुल्म–अत्याचार से मुक्ति की लड़ाई को शहीद उधम सिंह के जज्बे और बहादुरी से लड़ना होगा।

सभा में मांग की गई कि माइक्रोमैक्स कंपनी के मजदूरों की मांगे तुरंत मानी जाएं और अवैध ले–ऑफ खत्म किया जाए।
सभा का संचालन मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने किया।। सभा भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली, नंदन सिंह,कैलाश भट्ट,दिनेश भट्ट, शिवदेव,अनीता, राजू सिंह,उपेंद्र राय,महेंद्र सिंह,कमल सिंह, हरेंद्र सिंह,आनंद कुमार गुप्ता, विकल कुमार, धीरज जोशी, कमलेश सिंह,हेम जोशी ,लोकेश पाठक,शिव नारायण आदि मौजूद रहे।

Popular Articles